Mussoorie : मसूरी में कंपनी गार्डन का नाम बदलकर अटल उद्यान किया गया, अटल जी की आदमकद मूर्ति का अनावरण

कार्यक्रम में “अटल जी अमर रहें” के नारे लगे और लोगों में उत्साह दिखा। प्रशासन ने बताया कि उद्यान की सुंदरता और व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए

Dec 21, 2025 - 21:20
 0  37
Mussoorie : मसूरी में कंपनी गार्डन का नाम बदलकर अटल उद्यान किया गया, अटल जी की आदमकद मूर्ति का अनावरण
Mussoorie : मसूरी में कंपनी गार्डन का नाम बदलकर अटल उद्यान किया गया, अटल जी की आदमकद मूर्ति का अनावरण

रिपोर्ट : सुनील सोनकर

मसूरी। मसूरी के प्रसिद्ध कंपनी गार्डन का नाम बदलकर अटल उद्यान कर दिया गया है। यह नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में रखा गया है।नामकरण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शिता से हुआ था। कंपनी गार्डन जैसे गुलामी के प्रतीकों के नाम बदलकर राष्ट्र नेता के नाम रखना उचित है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि देश भर में गुलामी से जुड़े नाम बदलकर महान व्यक्तियों के नाम पर स्थल रखे जा रहे हैं। जल्द ही अटल उद्यान में अटल जी की आदमकद मूर्ति भी लगाई जाएगी।कार्यक्रम में “अटल जी अमर रहें” के नारे लगे और लोगों में उत्साह दिखा। प्रशासन ने बताया कि उद्यान की सुंदरता और व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा।

Also Click : मुंबई में भाजपा विधायक पराग शाह ने रॉंग साइड ड्राइविंग करने पर ऑटो चालक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने से मामला गरमाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow