Mussoorie : मसूरी में कार खाई में गिरी, चालक गंभीर रूप से घायल; 108 एंबुलेंस व पुलिस की देरी पर लोगों में रोष

स्थानीय लोगों ने तुरंत कार से चालक को बाहर निकाला और निजी वाहन से मसूरी उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। लोगों का आरोप है कि हादसे की सूचना एक घंटे पहले ही

Dec 11, 2025 - 21:40
38 Views
Mussoorie : मसूरी में कार खाई में गिरी, चालक गंभीर रूप से घायल; 108 एंबुलेंस व पुलिस की देरी पर लोगों में रोष
Mussoorie : मसूरी में कार खाई में गिरी, चालक गंभीर रूप से घायल; 108 एंबुलेंस व पुलिस की देरी पर लोगों में रोष

मसूरी। घनानंद इंटर कॉलेज के पास देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर खाई की ओर लुढ़क गई। बीच में पेड़ों में अटक जाने से कार पूरी तरह नीचे नहीं गिरी, लेकिन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने तुरंत कार से चालक को बाहर निकाला और निजी वाहन से मसूरी उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया।लोगों का आरोप है कि हादसे की सूचना एक घंटे पहले ही 108 एंबुलेंस और पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन न तो एंबुलेंस पहुंची और न ही पुलिस।स्थानीय निवासी संजय टम्टा और पूर्व सभासद प्रताप पवार ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताई।उन्होंने कहा कि सरकार दुर्घटना के समय सतर्क रहने की बात तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर 108 एंबुलेंस और पुलिस की लापरवाही साफ दिखती है। प्रशासन पूरी तरह सुस्त हो चुका है।

Also Click : Ayodhya : अखिलेश यादव ने तीन परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow