जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान सुनी जनसमस्याएं।

By INA News Desk
Jun 19, 2024 - 16:07
249 Views
जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान सुनी जनसमस्याएं।

रिपोर्ट:-सर्वजीत सिंह 

श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने प्रतिदिन की तरह बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस दौरान जिलाधिकारी को 15 शिकायतें प्राप्त हुई, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, इन शिकायतों को एक सप्ताह में निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन में आई शिकायतों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से समय सीमा के अन्तर्गत कराएं।

समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण अपने कार्यालय में समस्त कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराना भी सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow