श्रावस्ती न्यूज़: जिलाधिकारी ने एस0एस0बी0 कैम्प में रक्तदान शिविर का फीता काटकर किया शुभारम्भ।

Jun 14, 2024 - 14:42
57 Views
श्रावस्ती न्यूज़: जिलाधिकारी ने एस0एस0बी0 कैम्प में रक्तदान शिविर का फीता काटकर किया शुभारम्भ।

रिपोर्ट:-सर्वजीत सिंह 

श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा के निर्देश पर आज विश्व रक्तदान दिवस पर जनपद में दो रक्तदान शिविर आयोजित किये गये।

जिसमें एस0एस0बी0 बटालियन कैम्प में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन अध्यक्ष/जिलाधिकारी, चेयरमैन रेडक्रॉस सोसायटी श्रुति बरार, डिप्टी कमांडेंट निरुपेश कुमार ने फीता काटकर किया। जिसमें एस0एस0बी0 के जवानों द्वारा बढ़-चढ़कर ब्लड डोनेट किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा एस0एस0बी0 कैम्प परिसर में आम के पेड़ का पौधरोपण भी किया। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के सहयोग से पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसका उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण यादव ने किया। 

इस अवसर पर डॉ वीरेन्द्र वर्मा, जन संपर्क अधिकारी प्रवीण पाण्डेय सहित एस0एस0बी0 एवं पुलिस के जवान उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow