बिजनौर न्यूज़: चुनाव के दौरान मिले सहयोग के लिए विधायक ओम कुमार ने जताया पार्टी पदाधिकारियों का आभार। 

By INA News Desk
Jun 14, 2024 - 14:46
63 Views
बिजनौर न्यूज़: चुनाव के दौरान मिले सहयोग के लिए विधायक ओम कुमार ने जताया पार्टी पदाधिकारियों का आभार। 
Advertisement
Advertisement

मामला बिजनौर के धामपुर का है। जहां भाजपा मण्डल धामपुर की टीम द्वारा नगीना लोकसभा चुनाव के दौरान दिये गये सहयोग पर अपना आभार व्यक्त करने पहुंचे पूर्व प्रत्याशी एवं नहटौर विधायक ओम‌ कुमार ने पीडब्लूडी के गेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

इस दौरान भाजपा विधायक ओम कुमार ने सभी मतदाताओं, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखेगें और हर सप्ताह के एक दिन एक विधानसभा क्षेत्र में रहकर जनता की समस्याओं को सुनने का काम करेगें। कार्यकर्ताओं की सुनवाई न करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement