भारत का कनाडा के खिलाफ मैच से पहले फ्लोरिडा में बाढ़ की स्थिति, जानिए मैच रद्द हुआ तो क्या होगा।

By INA News Desk
Jun 14, 2024 - 15:33
119 Views
भारत का कनाडा के खिलाफ मैच से पहले फ्लोरिडा में बाढ़ की स्थिति, जानिए मैच रद्द हुआ तो क्या होगा।
Advertisement
Advertisement

भारतीय टीम t20 विश्व कप में अपना तीनों मैच जीतकर चौथे मैच के लिए फ्लोरिडा पहुंच चुकी है। यह मैच 15 जून को कनाडा के खिलाफ खेला जायेगा। हालांकि इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। आइए जानते हैं कि क्या है भारत और कनाडा के साथ होने वाले मैच का ताजा अपडेट।

फ्लोरिडा में जारी है भारी बारिश

भारतीय टीम t20 विश्व कप में अपना लीग चरण का आखिरी मुकाबला खेलने फ्लोरिडा पहुंच चुकी है । हालांकि मौसम विभाग के जानकारी के अनुसार फ्लोरिडा में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

यही वजह है कि भारतीय टीम का मैच से पहले का अभ्यास मैच रद्द कर दिया गया है । मौसम विभाग ने भी फ्लोरिडा में अगले कुछ दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

भारत और कनाडा का मैच रद्द होने पर क्या होगा

भारत और कनाडा के बीच 15 जून को फ्लोरिडा में मैच खेला जाने वाला है । यदि भारत का यह मैच रद्द होता है तो दोनों देशों के टीम को रद्द मैच के लिए 1-1 अंक दिया जायेगा। इसका मतलब है कि पाकिस्तान अब सुपर 8 में क्वालीफाई करने के लिए अपने बचे हुए दो मैच जीतने के लिए मजबूर है।

यदि ऐसा होता है तो अमेरिका और कनाडा भी सुपर 8 में क्वालीफाई करने की दौड़ में बने रहेंगे। वहीं अब आयरलैंड पूरी तरह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो जायेगा ।

बारिश की वजह से रद्द कर दी गई भारत की प्रैक्टिस

14 जून 2024 को फ्लोरिडा में होने वाली टीम इंडिया की प्रैक्टिस बारिश की वजह से रद्द कर दी गई है। यह मैच T20 विश्व कप 2024 के भारत बनाम कनाडा मैच की तैयारी के लिए था। खबरों के अनुसार, फ्लोरिडा में भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण मैदान पर अभ्यास करना असंभव हो गया था। यह रद्द टीम इंडिया के लिए एक छोटी सी बाधा हो सकती है, लेकिन उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी कल होने वाले कनाडा के खिलाफ मैच के लिए तैयार रहेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement