एक्शन में आए एसपी, 6 एसआई और 12 पुलिसकर्मियों का बदला कार्यक्षेत्र।

Jun 19, 2024 - 16:17
182 Views
एक्शन में आए एसपी, 6 एसआई और 12 पुलिसकर्मियों का बदला कार्यक्षेत्र।

हरदोई। आचार संहिता खत्म होने के बाद ला एंड आर्डर को और मज़बूत करने के लिए एक्शन में आए एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने ज़िले में तैनात 6 एसआई के अलावा 3 हेड कांस्टेबिल, 5 कांस्टेबिल और 4 महिला कांस्टेबिलों का तबादला करते हुए उन्हे पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यो को पूरा करने की कड़ी हिदायत दी है।

एसपी गोस्वामी ने बेहटा गोकुल थाने में तैनात एसआई बलराम सिंह को हेड पेशी सीओ हरपालपुर के ऑफिस के लिए रवाना किया है। पुलिस लाइन में तैनात एसआई अवधेश कुमार तिवारी को हरपालपुर भेजा है,वहीं हरपालपुर में तैनात एसआई पुष्कर वर्मा को कोतवाली देहात में तैनात किया है।

पाली थाने में तैनात एसआई सग़ीर अहमद को सुरसा और वहीं तैनात योगेंद्र यादव को बेहटा गोकुल थाने में तैनाती दी गई है। इसी तरह पुलिस लाइन में तैनात एसआई (महिला) रज़िया परवीन को मिशन शक्ति सेल/हालचाल दस्ता सेल में तैनात किया गया है। इसी तरह अलग-अलग थाना-कोतवाली में तैनात 3 हेड कांस्टेबिल,5 कांस्टेबिल और 4 महिला कांस्टेबिल को दूसरी जगहों पर तैनात किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow