किसान दिवस व जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन।
किसानोंं की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण कराए जाने के लिए डीएम ने दिए निर्देश
हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की मौजूदगी में किसान दिवस व जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाये।
किसानों से निरंतर संवाद किया जाये। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में तालाबों में पानी भरने की व्यवस्था करायी जाये। किसानों की बिजली की समस्या का त्वरित समाधान कराया जाये। किसानों को प्रशिक्षण भ्रमण कराया जाये। गो आधारित खेती को बढ़ावा दिया जाये। प्रत्येक पात्र किसान को किसान सम्मान निधि उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने बताया कि जनपद में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध है।
जनपद में नयी गौशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि किसानों की समस्याओ का त्वरित गति से निस्तारण कराया जायेगा। उपनिदेशक कृषि ने कहा कि बीज भण्डारों पर बीज उपलब्ध हैं। डिप्टी आरएमओ ने गेहूँ क्रय की प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी।
वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों के बारे में बताया गया। किसानों को एफपीओ के बारे में बताया गया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर फसल बीमा योजना के तीन लाभार्थियों को सम्मानित किया।पांच किसानों को निःशुल्क मिनी बीज किट दी गयी। इस अवसर पर समस्त सम्बंधित अधिकारी व किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?











