Hathras : अलीगढ़ कोर्ट में बम धमकी के बाद हाथरस न्यायालय परिसर में सतर्कता बढ़ी

अधिवक्ताओं ने अपने अलीगढ़ स्थित साथियों से संपर्क कर हाल-चाल जाना और स्थिति समझी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से हाथरस न्यायालय में सुरक्षा के सख्त इंतजाम करने की मांग की। अधिव

By INA News Desk
Feb 16, 2026 - 23:47
65 Views
Hathras : अलीगढ़ कोर्ट में बम धमकी के बाद हाथरस न्यायालय परिसर में सतर्कता बढ़ी
Hathras : अलीगढ़ कोर्ट में बम धमकी के बाद हाथरस न्यायालय परिसर में सतर्कता बढ़ी

अलीगढ़ के जिला एवं सत्र न्यायालय में बम की सूचना मिलने के बाद हाथरस के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में भी हड़कंप मच गया। अलीगढ़ में सूचना मिलते ही पुलिस ने एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा दिया और जांच शुरू की। इस घटना की खबर हाथरस पहुंचते ही स्थानीय अधिवक्ताओं में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।

अधिवक्ताओं ने अपने अलीगढ़ स्थित साथियों से संपर्क कर हाल-चाल जाना और स्थिति समझी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से हाथरस न्यायालय में सुरक्षा के सख्त इंतजाम करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने याद दिलाया कि 21 फरवरी 2008 को हाथरस न्यायालय परिसर में दिनदहाड़े पांच हत्याएं हुई थीं। इससे पहले एक बम विस्फोट में साइकिल स्टैंड कर्मी समेत दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा न्यायालय परिसर में कई गंभीर घटनाएं और सुरक्षा संबंधी चूक सामने आ चुकी हैं। एक मामले में आरोपी पर हमला करने आए व्यक्ति को पकड़ लिया गया था।

अलीगढ़ की घटना के बाद अधिवक्ताओं ने कहा कि पुरानी घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना बहुत जरूरी है। उनका कहना है कि पहले भी पुलिस प्रशासन को ज्ञापन दिए जा चुके हैं और अब फिर से अधिकारियों से मिलकर न्यायालय परिसर की सुरक्षा ठीक करने की मांग की जाएगी।

You May Read : Lucknow : PMFME योजना के कॉमन इनक्यूबेशन सेंटरों को प्रभावी बनाने के निर्देश, उत्पादन बढ़ाने व मशीनरी स्थापना में तेजी लाने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow