Sambhal : 71 साल के गुलशन मदान ने दांतों से उठाई 27 किलो की साइकिल, वीडियो हुआ वायरल

गुलशन मदान बताते हैं कि उन्हें इस अनोखे हुनर की प्रेरणा अपने मामा से मिली। उनके मामा दांतों से करीब 50 किलो तक वजन उठाया करते थे। बचपन में यह दृश्य देखकर गुल

Dec 17, 2025 - 21:47
 0  107
Sambhal : 71 साल के गुलशन मदान ने दांतों से उठाई 27 किलो की साइकिल, वीडियो हुआ वायरल
Sambhal : 71 साल के गुलशन मदान ने दांतों से उठाई 27 किलो की साइकिल, वीडियो हुआ वायरल

Report : उवैस दानिश, सम्भल

कोट पूर्वी निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग गुलशन मदान अपने अनोखे कारनामे को लेकर इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। गुलशन मदान ने अपने दांतों से 27 किलो वजनी साइकिल को आसानी से उठाकर सभी को हैरान कर दिया। यह कारनामा वह अब तक तीन बार कर चुके हैं और हर बार लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ती है। उनके इस साहसिक प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग उनकी हिम्मत और फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।गुलशन मदान बताते हैं कि उन्हें इस अनोखे हुनर की प्रेरणा अपने मामा से मिली। उनके मामा दांतों से करीब 50 किलो तक वजन उठाया करते थे। बचपन में यह दृश्य देखकर गुलशन मदान के मन में भी कुछ अलग करने की चाह जगी। धीरे-धीरे अभ्यास करते हुए उन्होंने पहले हल्का वजन उठाना शुरू किया और आज वह 27 किलो की साइकिल दांतों से उठाने में सफल हो चुके हैं।

71 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस और आत्मविश्वास युवाओं के लिए प्रेरणा है। गुलशन मदान का कहना है कि नियमित व्यायाम, संयमित खान-पान और मजबूत इच्छाशक्ति से उम्र कभी बाधा नहीं बनती। उन्होंने बच्चों और युवाओं से अपील की कि वे भी नशे और गलत आदतों से दूर रहकर कुछ ऐसा करें, जिससे समाज में उनका नाम रोशन हो और लोगों को अच्छा लगे। गुलशन मदान ने यह साबित कर दिया है कि अगर मन में जज्बा हो तो उम्र सिर्फ एक संख्या है। उनका यह अनोखा कारनामा आने वाले समय में और भी लोगों को प्रेरित करेगा।

Also Click : Hathras : हाथरस में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में चोरी, लूट और अतिक्रमण जैसी समस्याएं उठीं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow