Bajpur : दोराहा पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान

इस दौरान किरायेदारों के जरूरी दस्तावेज और पहचान पत्रों की जांच की गई। जिन मकान मालिकों ने अब तक किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया, उन्हें तुरंत कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने

By INA News Desk
Feb 16, 2026 - 21:41
41 Views
Bajpur : दोराहा पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान
Bajpur : दोराहा पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर: दोराहा पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में दोराहा क्षेत्र में बाहरी लोगों और किरायेदारों की जांच का अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने घर-घर जाकर अन्य राज्यों या जिलों से आए किरायेदारों का सत्यापन किया।इस दौरान किरायेदारों के जरूरी दस्तावेज और पहचान पत्रों की जांच की गई। जिन मकान मालिकों ने अब तक किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया, उन्हें तुरंत कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह अभियान चल रहा है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। लोगों से अपील की गई कि वे अपने यहां रहने वाले किरायेदारों का पुलिस सत्यापन जरूर कराएं, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर रोक लगाई जा सके। इस मौके पर एएसआई सुनील कुमार, विजय बिष्ट, राजेश नाथ, संजय कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

You May Read : Lucknow : PMFME योजना के कॉमन इनक्यूबेशन सेंटरों को प्रभावी बनाने के निर्देश, उत्पादन बढ़ाने व मशीनरी स्थापना में तेजी लाने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow