Pilibhit : आज अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद देश को तोड़ने के प्रयास हो रहे हैं इसीलिए हिंदू सम्मेलन की आवश्यकता है- सुनील कौशल जी महाराज

माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम स्थल पर हिन्दू सम्मेलन समिति, के तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं दिव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभा

By INA News Desk
Jan 22, 2026 - 22:14
50 Views
Pilibhit : आज अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद देश को तोड़ने के प्रयास हो रहे हैं इसीलिए हिंदू सम्मेलन की आवश्यकता है- सुनील कौशल जी महाराज
Pilibhit : आज अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद देश को तोड़ने के प्रयास हो रहे हैं इसीलिए हिंदू सम्मेलन की आवश्यकता है- सुनील कौशल जी महाराज
Advertisement
Advertisement

सभी सनातनियों को आज एक साथ मिलकर राष्ट्र और धर्म के लिए संगठित होना पड़ेगा-सुनील कौशल जी महाराज

Report : कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए पीलीभीत- उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : सुप्रसिद्ध माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम तीर्थ स्थल पर विराट हिन्दू सम्मेलन में वृंदावन से पधारे परम पूज्य कथावाचक सुनील कौशल जी महाराज ने विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद भी देश को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है इसलिए सभी सनातनियों को राष्ट्र एवं धर्म के लिए एकत्र होना होगा। 

माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम स्थल पर हिन्दू सम्मेलन समिति, के तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं दिव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
 संघ के पंच परिवर्तन — पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी एवं सामाजिक समरसता — को जीवन में उतारने का आह्वान किया गया ।जिला प्रचारक दुष्यंत जी ने संघ की शताब्दी यात्रा की पृष्ठभूमि में संगठित हिंदू समाज एवं समर्थ भारत की संकल्पना पर विस्तृत बौद्धिक प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि जाति-पंथ भिन्न हो सकते हैं, परंतु राष्ट्र और धर्म के प्रश्न पर हम सभी को एक मंच पर आना चाहिए।मुख्य अतिथि श्रीधाम वृंदावन से पधारे परम पूज्य कथावाचक सुनील कौशल जी महाराज ने हिंदुत्व जागरण एवं हिंदू संगठन की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए उत्तराखंड भारत की परिकल्पना प्रस्तुत की और हिंदू समाज को संगठित व सशक्त होने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि आज अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद देश को तोड़ने के प्रयास हो रहे हैं। ऐसे में विराट हिंदू सम्मेलन जैसे आयोजनों में परिवार सहित सहभागिता कर हम सबको अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। विराट हिंदू सम्मेलन आयोजन की उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने प्रसाद को ग्रहण किया।
इस अवसर पर योगेश्वर सिंह, महिपाल सिंह, रामौतार सिंह, श्री राम कश्यप, कोविंद राठौर, जंगबहादुर, प्रधान नन्द राम, प्रधान आनन्द गिरि, कंचन लाल कशयप, डालचंद ,गुलजारी लाल, सतेन्द्र पासवान, भगवती सिंह, सज्जन सिंह,सुजान सिंह, हृदेश तिर्गुणायत आदि लोग मौजूद रहे।

Also Click : Moradabad : एमडीए की सख्त कार्रवाई- पाकबड़ा में दो स्थानों पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, बुलडोजर चला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement