Pilibhit : राष्ट्रीय स्तर पर चमका पीलीभीत का होनहार छात्र पवन कुमार, पाया 931वां स्थान

खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार के  तत्वाधान में ऑनलाइन होने वाली माई भारत बजट क्वेस्ट- 2026 की प्रतियोगिता में पीलीभीत जनपद के थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव दोदपुर खल्लपुर निवासी छात्र पवन कुमार पुत्र राम भजन ने सफलतापूर्वक उत्तीर्ण क

Apr 11, 2026 - 21:22
 0  12
Pilibhit : राष्ट्रीय स्तर पर चमका पीलीभीत का होनहार छात्र पवन कुमार, पाया 931वां स्थान
Pilibhit : राष्ट्रीय स्तर पर चमका पीलीभीत का होनहार छात्र पवन कुमार, पाया 931वां स्थान

माय भारत बजट क्वेस्ट- 2026  में यूपी के 1292 प्रतिभागियों ने किया था प्रतिभाग

Report : कुँवर निर्भय सिंह - पीलीभीत

राष्ट्रीय स्तरीय उपलब्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए जनपद पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र के गांव दोदपुर खल्लपुर के पवन कुमार जोकि आर एसएम महाविद्यालय धामपुर में (कृषि)सस्य विज्ञान के छात्र के रूप में अध्यनरत है ने माय भारत बजट क्वेस्ट -2026 को  सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर  जनपद का मान बढ़ाया है ।इस उल्लेखनीय उपलब्धि के फल स्वरुप उन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल संवाद का अवसर प्राप्त हुआ है उनकी इस उपलब्धि से उनके ईस्ट मित्र एवं क्षेत्रीय लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में ऑनलाइन होने वाली माई भारत बजट क्वेस्ट- 2026 की प्रतियोगिता में पीलीभीत जनपद के थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव दोदपुर खल्लपुर निवासी छात्र पवन कुमार पुत्र राम भजन ने सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लिया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के फल स्वरुप अब उन्हें
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ है। पवन कुमार ने बताया कि लखनऊ के   स्टेट इंस्टिट्यूट फॉर मैनेजमेंट ऑफ़ एग्रीकल्चर में 12 एवं 13 अप्रैल को आयोजित होने वाले बजट प्रश्नोत्तरी के संबंध में प्रतिभागियों को माय भारत राज स्तरीय कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है 
जहां सीधे प्रधानमंत्री से वर्चुअल संवाद कर अपने विचार साझा करेंगे।

पवन कुमार की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है और यह सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि उन पर पूरे पीलीभीत को गर्व है। उनकी उपलब्धी पर क्षेत्र के लोग उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान कर रहे हैं। छात्र पवन कुमार एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता राम भजन एक मेहनती किसान हैं, माता  रेशमा देवी एक कुशल एवं समर्पित गृहिणी हैं, तथा बड़ा भाई  तेजराम प्राइवेट क्षेत्र में कार्यरत हैं।

पवन कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर प्रतिष्ठित MY Bharat Budget Quest 2026 प्रतियोगिता के तीनों चरणों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रथम चरण (क्विज़), द्वितीय चरण (निबंध प्रतियोगिता) तथा तृतीय चरण को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के परिणामस्वरूप पवन कुमार को देश के माननीय प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल संवाद का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। अब वे सीधे प्रधानमंत्री जी के साथ संवाद कर अपने विचार साझा करेंगे, जो न केवल उनके लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

Also Click : Gonda : अवैध डीईएफ प्लांट का भंडाफोड़, किसानों की अनुदानित यूरिया का हो रहा था काला कारोबार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow