Hardoi: हरियावां में शिक्षक महासंघ की बैठक, 13 अप्रैल को निकलेगा विशाल पैदल मार्च। 

विकासखंड हरियावां स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ हरियावां की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

By INA News Desk
Apr 11, 2026 - 17:09
69 Views
Hardoi: हरियावां में शिक्षक महासंघ की बैठक, 13 अप्रैल को निकलेगा विशाल पैदल मार्च। 

हरदोई। विकासखंड हरियावां स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ हरियावां की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयोजक आशीष दीक्षित ने की। बैठक को संबोधित करते हुए संयोजक आशीष दीक्षित ने बताया कि 13 अप्रैल 2026 को महासंघ के बैनर तले एक विशाल पैदल मार्च का आयोजन किया जाएगा। यह मार्च अपराह्न 2:30 बजे गांधी मैदान से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट तक जाएगा, जहां सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में शासन द्वारा टीईटी कानून को पिछली तिथि से लागू किए जाने का विरोध दर्ज कराया जाएगा।

बैठक में पैदल मार्च को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में विकासखंड हरियावां से अधिक से अधिक शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदकिशोर पुष्कर, जूनियर शिक्षक संघ के कैलाश नाथ मिश्रा, टीएससीटी संयोजक शिवकुमार पाल, अटेवा संयोजक अरुण कुमार पाल, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष विजय तिवारी, शशांक दीक्षित, संगठन मंत्री संतोष पाल, पुलकित खन्ना सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : हरदोई पुलिस ने प्रेम विवाद में हुई युवक की हत्या का खुलासा किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow