Sambhal : पत्नी ने रचा खौफनाक खेल: प्रेम संबंध के चलते पति की गला घोंटकर हत्या, समधी संग मिलकर दी वारदात को अंजाम

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के अनुसार, मृतक नरेश (लगभग 40 वर्ष) रोज की तरह घर नहीं लौटा तो सुबह परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खेत पर पहुंचने पर नरेश का शव मिला, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर

Apr 16, 2026 - 23:00
 0  9
Sambhal : पत्नी ने रचा खौफनाक खेल: प्रेम संबंध के चलते पति की गला घोंटकर हत्या, समधी संग मिलकर दी वारदात को अंजाम
Sambhal : पत्नी ने रचा खौफनाक खेल: प्रेम संबंध के चलते पति की गला घोंटकर हत्या, समधी संग मिलकर दी वारदात को अंजाम

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जनपद के थाना धनारी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा को झकझोर कर रख दिया। खेत में मिली एक व्यक्ति की लाश के पीछे जो साजिश सामने आई, उसने हर किसी को हैरान कर दिया।पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के अनुसार, मृतक नरेश (लगभग 40 वर्ष) रोज की तरह घर नहीं लौटा तो सुबह परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खेत पर पहुंचने पर नरेश का शव मिला, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए।शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी शीला से पूछताछ की। गांव वालों से मिले इनपुट ने शक को और गहरा कर दिया। सख्ती से पूछताछ में जो सच सामने आया, उसने सभी को स्तब्ध कर दिया।पुलिस जांच में सामने आया कि नरेश की पत्नी शीला का अवैध संबंध सत्यपाल नाम के व्यक्ति से था। इसी संबंध के चलते दोनों ने मिलकर नरेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची।मौके का फायदा उठाकर दोनों ने नरेश की गला घोंटकर हत्या कर दी और इसे सामान्य घटना दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सत्यपाल और शीला को गिरफ्तार कर लिया है।दोनों के खिलाफ हत्या और साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं था, लेकिन योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया गया। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि अवैध संबंध किस तरह इंसान को हैवान बना सकते हैं और रिश्तों की नींव को खत्म कर देते हैं।

Also Click : Hathras : मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, होटल और डेयरियों से भरे गए खाद्य नमूनों के सैंपल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow