Sambhal: स्व-जनगणना अभियान की जोरदार शुरुआत, भाजपा जिलाध्यक्ष ने खुद भरा फॉर्म, लोगों से की अपील।

जनपद में स्व-जनगणना अभियान की आज जोरदार शुरुआत हुई, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने खुद मोबाइल

May 7, 2026 - 17:21
42 Views
Sambhal: स्व-जनगणना अभियान की जोरदार शुरुआत, भाजपा जिलाध्यक्ष ने खुद भरा फॉर्म, लोगों से की अपील।
स्व-जनगणना अभियान की जोरदार शुरुआत, भाजपा जिलाध्यक्ष ने खुद भरा फॉर्म, लोगों से की अपील।

उवैस दानिश, सम्भल 

जनपद में स्व-जनगणना अभियान की आज जोरदार शुरुआत हुई, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने खुद मोबाइल के माध्यम से स्व-गणना फॉर्म भरकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

चौधरी हरेंद्र सिंह ने इसे एक सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि जनपद के सभी अधिकारी हर्षोल्लास के साथ इस अभियान में जुटे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी भ्रामक खबरों में न आएं और खुद आगे बढ़कर स्व-जनगणना करें, ताकि देश के पास सटीक और सही आंकड़े उपलब्ध हो सकें। वहीं तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जनगणना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके आधार पर सामाजिक और आर्थिक विकास की योजनाएं तैयार की जाती हैं। उन्होंने कहा कि 7 से 21 तारीख तक चलने वाले इस अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। तहसीलदार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे मोबाइल के जरिए खुद स्व-जनगणना करें या फिर लेखपाल, आंगनबाड़ी, शिक्षक और सीएससी केंद्रों की मदद लें। साथ ही उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान बनने वाली आईडी को सुरक्षित रखें, ताकि आगे आने वाले एन्युमरेटर को आसानी से जानकारी दी जा सके। प्रशासन को उम्मीद है कि इस अभियान के जरिए तहसील स्तर पर ही जनगणना का कार्य समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

Also Read- बंगाल में भगवा क्रांति- बीजेपी ने ध्वस्त किया ममता बनर्जी का 'अजेय' किला, 206 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow