Ballia: विकास कार्यों की धीमी गति से पूर्व मंत्री नारद राय आहत, मिले डीएम से... 

पूर्व मंत्री नारद राय एक बार फिर जनसमस्याओं को लेकर मुखर नजर आए। नारद राय ने जिलाधिकारी बलिया को एक विस्तृत मांग

May 20, 2026 - 15:23
26 Views
Ballia: विकास कार्यों की धीमी गति से पूर्व मंत्री नारद राय आहत, मिले डीएम से... 
विकास कार्यों की धीमी गति से पूर्व मंत्री नारद राय आहत, मिले डीएम से... 

Report- S.Asif Hussain zaidi.

  • शहर की कई ज्वलंत समस्याओं पर की वार्ता, समाधान पर दिया जोर

बलिया। पूर्व मंत्री नारद राय एक बार फिर जनसमस्याओं को लेकर मुखर नजर आए। नारद राय ने जिलाधिकारी बलिया को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपते हुए जनपद की कई ज्वलंत समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाना चाहिए ताकि बलिया के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
अपने पत्र में नारद राय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और बलिया में भी कई ऐतिहासिक परियोजनाएं संचालित हैं, लेकिन विकास कार्यों की गति काफी धीमी है, जिसे जनहित में तेज किया जाना बेहद आवश्यक है।
उन्होंने बलिया में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, जेल निर्माण, निर्माणाधीन जननायक चंद्रशेखर स्पोर्ट्स कॉलेज के कार्यों में तेजी लाने की मांग उठाई। इसके साथ ही जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
नारद राय ने नगर पालिका क्षेत्र में फैली गंदगी, कूड़ा निस्तारण और जलनिकासी की समस्या को भी गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले नालों की सफाई और खराब सफाई उपकरणों की मरम्मत कराई जाए ताकि संक्रामक बीमारियों के खतरे को रोका जा सके।
पूर्व मंत्री ने बलिया शहर की बिजली व्यवस्था सुधारने, 33/11 विद्युत सब स्टेशन को चालू कराने, गड़हा मोहल्ले में निर्माणाधीन लोहिया बाजार को जल्द शुरू कराने और ग्रीनफील्ड परियोजना के लिए माल्देपुर में एप्रोच मार्ग बनवाने की भी मांग की।
इसके अलावा उन्होंने जनेश्वर मिश्र सेतु संपर्क मार्ग, बैना-हल्दी बाईपास रोड और कटहल नाला सुंदरीकरण कार्य में तेजी लाने की भी मांग प्रशासन से की है।

Also Read- 'बचत' की राह- उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का बड़ा फैसला- सरकारी बेड़े में 50 प्रतिशत कटौती और 'वर्क फ्रॉम होम' पर जोर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow