Ballia: सादगी और अनुशासन की मिसाल: विकास भवन समीक्षा बैठक में एक ही गाड़ी से पहुंचे तीन मंत्री, विधायक देतकी सिंह स्कूटी से पहुंचीं। 

उत्तर प्रदेश के बलिया से है जहां विकास कार्यों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें

May 16, 2026 - 20:33
29 Views
Ballia: सादगी और अनुशासन की मिसाल: विकास भवन समीक्षा बैठक में एक ही गाड़ी से पहुंचे तीन मंत्री, विधायक देतकी सिंह स्कूटी से पहुंचीं। 
सादगी और अनुशासन की मिसाल: विकास भवन समीक्षा बैठक में एक ही गाड़ी से पहुंचे तीन मंत्री, विधायक देतकी सिंह स्कूटी से पहुंचीं। 

Place- Ballia 
Report- Syed Asif Hussain zaidi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश का पालन करते हुए ,विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में तीन मंत्री एक ही गाड़ी से जबकि विधायिका देतकी सिंह स्कूटी से पहुंची विकास भवन ।

खास खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है जहां विकास कार्यों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रभारी मंत्री समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान सरकार के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने सादगी और पर्यावरण संरक्षण की एक अनूठी मिसाल पेश की।

मीडिया से बातचीत करते हुए अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए, सभी जनप्रतिनिधि सीमित संसाधनों और पर्यावरण के अनुकूल तरीकों से पहुंचे।

दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि हम लोग एक-एक गाड़ी से आए हैं। यह बहुत स्पष्ट होने की बात है कि हम सभी जितने भी रिप्रेजेंटेटिव है माननीय मंत्रीगण, माननीय विधायकगण, सब कोई एक-एक गाड़ी से आए है। जिला स्तर की मीटिंग थी। यहां पर जनपद बलिया के विकास कार्यों के संबंध में प्रभारी मंत्री आज जनपद बलिया आए हैं। कहा, तो हर व्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो दिशा निर्देश दिया है, हम सब ने उसका पालन किया और सबसे बड़ी बात की हम, माननीय प्रभारी मंत्री और परिवहन मंत्री, तीन मंत्री एक ही गाड़ी में डाक बंगले में सर्किट हाउस से हम लोग यहां विकास भवन आए हैं।

कहां आप सब ने देखा, हम तीनों मिनिस्टर एक ही गाड़ी से आए हैं। विधायक केतकी सिंह स्कूटी से विकास भवन, पहुुची वो भी इलेक्ट्रिक स्कूटी से पहुंची, और ये माननीय कहते नज़र आए हम लोग  अक्षरशः प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जो दिशा निर्देश दिया है हम सब उसका पालन कर रहे हैं।
जनता जो अपील की गई है इस अपील के साथ हम रिप्रेजेंटेटिव भी उसके सहभागी बने, ऐसा हम सुनिश्चित कर रहे हैं।

Also Read- बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्व मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक बनर्जी की 'जेड प्लस' सुरक्षा पूरी तरह वापस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow