Hardoi: ग्रामीण हरदोई में SIR फॉर्म भरने का विशेष अभियान तेज, ERO ने स्वयं किया कैंपों का निरीक्षण। 

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के दृष्टिगत विधान सभा 156 हरदोई के ग्रामीण क्षेत्रों में तहसील प्रशाशन द्वारा विशेष अभियान चलाया

Nov 26, 2025 - 17:54
31 Views
Hardoi: ग्रामीण हरदोई में SIR फॉर्म भरने का विशेष अभियान तेज, ERO ने स्वयं किया कैंपों का निरीक्षण। 
ग्रामीण हरदोई में SIR फॉर्म भरने का विशेष अभियान तेज, ERO ने स्वयं किया कैंपों का निरीक्षण। 

Hardoi: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के दृष्टिगत विधान सभा 156 हरदोई के ग्रामीण क्षेत्रों में तहसील प्रशाशन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया जहाँ सभी ग्राम पंचायतों में विशेष कैम्प लगाकर SIR  फॉर्म को भरने, भरकर जमा करने या फॉर्म प्राप्त ना होने की स्थिति में फॉर्म प्राप्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं से विशेष अपील करने के लिए ERO 156 हरदोई विधानसभा सुशील कुमार मिश्रा द्वारा बीएलओ और  BLA द्वारा लगाये गए कैम्प का निरीक्षण किया गया। सभी BLO को प्रत्येक गणना प्रपत्र का शत प्रतिशत वितरण और दैनिक रूप से भरे हुए प्रपत्रों को एकत्र कर डिजिटाइज करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही सभी ग्रामीण मतदाताओं से आगे आकर फॉर्म जो उनके पास लंबित है तत्काल भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराने हेतु अपील की गई।

Also Read- Hardoi : हरदोई में युवती ने ट्रक के नीचे लगाई छलांग, गंभीर रूप से घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow