Hardoi: जिलाधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक- अनुनय झा

स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आहूत बैठक में मान्यता

Nov 26, 2025 - 18:02
29 Views
Hardoi: जिलाधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक- अनुनय झा
जिलाधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक- अनुनय झा

हरदोई: स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आहूत बैठक में मान्यता प्राप्त/राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसआईआर के सम्बन्ध मे चर्चा की।

उन्होने ने बताया कि बीएलओ के द्वारा घर-घर जाकर मतदाता गणना प्रपत्र उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने राजनैतिक दलों से कहा कि अपने-अपने बीएएलए बीएलओं से सम्पर्क कर प्रति दिन अधिक से अधिक फार्म लेकर उसे भरकर उन्हे बीएलओं को देना है, जिससे यह कार्य 04 दिसम्बर से पहले पूरा हो जाये। सभी बीएलए की जिम्मेदारी है, कि वो यह बताये कि डेटावाइज बूथ मे कितने फार्म बाटे गये है। इस कार्य मे आप सबका भी सहयोग होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि सभी बीएलओ को 2003 की सूची उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा मतदाता स्वयं भी उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग की वेबसाइट या किसी जन सेवा केंद्र के माध्यम से यह जानकारी चेक कर सकते हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : विधायक आशीष सिंह आशू ने योगी से मुलाकात कर सरदार पटेल की प्रतिमा भेंट की, माधौगंज सड़क चौड़ीकरण को 37 करोड़ की मंजूरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow