हरदोई: मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों और अधिकारियों के साथ हुई बैठक
हरदोई में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित की गई। सभी दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद।
हरदोई जिले में मतदाता सूचियों को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस विशेष पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में छूट न जाए
प्रशासन ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों और संबंधित अमले को निर्देश दिए हैं कि वे पूरी निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ नियमों का पालन करते हुए कार्य पूरा करें
What's Your Reaction?