हरदोई: कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत युवाओं को बांटे गए ओ-लेवल और सीसीसी प्रमाण पत्र
हरदोई में अन्य पिछड़े वर्ग के युवाओं के लिए संचालित कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत ओ-लेवल और सीसीसी प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।
हरदोई जिले में अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक और युवतियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए चलाई जा रही कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी ने इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़कर उनके रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है
What's Your Reaction?