Hardoi: भारत के विकास में महिलाओं का योगदान विशेष रहा- रजनी तिवारी 

श्री बाबूराम त्रिवेदी सरस्वती शिशु मंदिर अलीपुर हरदोई में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रजनी तिवारी

Nov 26, 2025 - 18:07
Nov 26, 2025 - 18:32
 0  23
Hardoi: भारत के विकास में महिलाओं का योगदान विशेष रहा- रजनी तिवारी 
भारत के विकास में महिलाओं का योगदान विशेष रहा- रजनी तिवारी 

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

हरदोई: बुधवार को श्री बाबूराम त्रिवेदी सरस्वती शिशु मंदिर अलीपुर हरदोई में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रजनी तिवारी उच्च शिक्षा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा भारत के विकास में महिलाओं का योगदान विशेष रहा आदिकाल से आज तक महिलाओं ने चुनौतियों का सामना किया है देश के उत्थान के लिए अपना योगदान दिया हमें अपनी समर्थ को समझना होगा महिलाओं के सामने उचित अवसर है विकसित देश में महिलाओं का योगदान रहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्वयं सहायता समूह आदि महिलाओं के लिए मुहिम चलाई जा रही बेटे बेटियों को संस्कार युक्त शिक्षा दीजिए स्वदेशी अपनाओ तभी आत्मनिर्भर भारत बनेगा।

क्षेत्रीय सप्तशक्ति संगम संयोजिका निधि देवी की नई में समाहित सप्त शक्तियां, कीर्ति स्मृति मेघा गति क्षमता आदि के बारे में विस्तृत जानकारी करते हुए पर्यावरण संरक्षण पांच परिवर्तन की बात कही।  हमें अपनी परंपराओं को बनाए रखना है। पशु पक्षियों के प्रति अच्छा भाव रखना है। भारतीय संस्कृति हमें समन्वय सिखाती है पर्यावरण चेतना विकसित हो इसके लिए हमें प्रयास करना है , हमें अपनी नदियों को साफ एवं स्वच्छ रखना है ऊर्जा की बचत करें यदि हम मात्र शक्तियों सजक हो तो हमारा भारत एक शक्तिशाली देश बन सकता है।राष्ट्र को आगे बढ़ाने में महिलाओं का विशेष योगदान है। 

कार्यक्रम में विशिष्ट महिलाओं को मंत्री जी द्वारा सम्मानित किया गया सीमा कुमारी जी, अनुराधा मिश्रा, अदिती गौड , कृष्णा रस्तोगी, रीता गुप्ता, मनीषा देवी मिश्रा आदि को सम्मानित किया गया किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रेमाबती  ने अध्यक्षीय भाषण में महिलाओं को आत्मनिर्भर आत्मश्वास्वत बनाना होगा अंत में बच्चों की झांकियां के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।  कार्यक्रम संयोजिका या कार्यक्रम के संचालन के रूप में पूर्णिमा त्रिवेदी ने कुशलता पूर्वक कार्यक्रम का संचालन किया । 43 गांवों की 567 महिलाओ ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

Also Read- Hardoi: हरदोई में प्रभारी मंत्री असीम अरुण की अध्यक्षता में विकास कार्यों को रफ्तार देने को हुयी बैठक, डिवाइडर और सीवर पर बनी सहमति।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।