Hardoi : हरदोई में युवती ने ट्रक के नीचे लगाई छलांग, गंभीर रूप से घायल
थाना माधौगंज के शाहपुर बासुदेव गांव की रहने वाली शिवानी (22) बेटी स्वर्गीय किशनपाल अपनी बहन सीमा और बहनोई दिनेश के साथ बाइक पर सवार होकर जगतनग
हरदोई। मल्लावां क्षेत्र के छोटे चौराहे पर एक युवती ने अचानक तेज रफ्तार ट्रक के सामने छलांग लगा दी। हादसे में युवती बुरी तरह घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के केजीएमयू रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार, थाना माधौगंज के शाहपुर बासुदेव गांव की रहने वाली शिवानी (22) बेटी स्वर्गीय किशनपाल अपनी बहन सीमा और बहनोई दिनेश के साथ बाइक पर सवार होकर जगतनगर लोहाना के रिश्तेदारों से मिलने जा रही थी। रास्ते में छोटे चौराहे पर समोसे की दुकान पर रुके हुए थे। इसी दौरान उन्नाव की ओर जा रहा ट्रक (पंजाब नंबर पीबी 11 सीएम 8375) आता दिखा तो शिवानी अचानक दौड़कर सड़क पर कूद गई। ट्रक का पहिया उसके कमर पर चढ़ गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि युवती दुकान के पास खड़ी बाइक की ओर जाती है और फिर ट्रक के सामने आ जाती है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच चल रही है। कानून व्यवस्था बनी हुई है।
Also Click : Hardoi : जनसुनवाई और अभियानों में लापरवाही पर कोतवाली देहात इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, एसपी की सख्ती से मचा हड़कंप
What's Your Reaction?









