Hardoi: मात्र तीन माह में 3,000 से अधिक महिलाएं निराश्रित महिला पेंशन से लाभान्वित।
more than 3,000 women benefited from destitute women pension in just three months
Hardoi: कल्याणकारी योजनाओं में जनपद ने 1 अप्रैल से प्रारम्भ होने वाले वित्तीय वर्ष से एक बड़ी छलांग लगायी है। 30 जून 2025 तक 3404 महिलाओं की ओर से निराश्रित महिला पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन किया गया। इसमें से 3071 आवेदनों को सत्यापन के उपरांत स्वीकृत किया गया। अप्रैल से पूर्व तक कुल 87226 महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन प्राप्त हो रही थी।
अब इनकी संख्या तेजी से बढ़कर 90296 हो गयी है। पात्र निराश्रित महिलाओं को चिन्हित करने के जनपद के सभी विकास खण्डो में विशेष अभियान चलाये गए। शिविर लगाए गए। जिसके परिणाम स्वरुप अधिक से अधिक मातृशक्ति को योजना से लाभान्वित कराया जा सका। जिलाधिकारी अनुनय झा ने इस उपलब्धि के लिए राजस्व व विकास की पूरी टीम को श्रेय देते हुए कहा कि उनकी टीम शासन की मंशानुरूप अपने पदीय व सामाजिक दायित्वों को लेकर काफ़ी संवेदनशील है।
यह टीम आगे भी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करती रहेगी। निराश्रित महिला पेंशन योजना के साथ ही अन्य कल्याणकारी योजनाओं में भी जनपद ने अभूतपूर्व प्रगति की है। अप्रैल से जून 2025 के मध्य 8481 लाभार्थियों की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत की गयी है तथा इसी अवधि में 688 लोगों को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की धनराशि प्रदान की गयी है।
What's Your Reaction?











