Hardoi: जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 138 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

Hardoi Samachar: जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अंश निर्धारण व पैमाइश के प्रकरणों में अनावश्यक देरी न की जाये। भूमि विवाद के प्रकरणों के स्थाई....

By INA News Desk
Jul 7, 2025 - 16:47
37 Views
Hardoi: जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 138 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

Hardoi: जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने लोगों की शिकायतों को सुना। आज जन सुनवाई के दौरान कुल 138 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। मौके पर ही पात्रों को वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन बनवायी गयी। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाये गए। आज कुल 03 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बने। इस प्रकार अब तक जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई के दौरान ही कुल 141 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। 

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अंश निर्धारण व पैमाइश के प्रकरणों में अनावश्यक देरी न की जाये। भूमि विवाद के प्रकरणों के स्थाई समाधान के लिए थाक बंदी के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। विवाद की दशा में प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर जाकर तत्काल कार्रवाई करे। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत को गंभीरता से लिया जाये। जन सुनवाई के दौरान पार्वती नाम की एक महिला का राशन कार्ड बनवाया गया। साथ ही उनको वृद्धावस्था पेंशन से आच्छादित कराया गया। उनका आयुष्मान कार्ड भी मौके पर बनवाया गया।

शाहाबाद के ओडेरी गाँव के धर्मपाल व उनकी पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन से आच्छादित कराया गया। गायत्री देवी नाम की एक महिला जिनके पति का देहांत हो चुका है, को निराश्रित महिला पेंशन व उनके बच्चों को बाल सेवा योजना से आच्छादित कराया गया। राकेश नाम के दृष्टिबाधित दिव्यांग व्यक्ति को जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन कल्याण विभाग की ओर से दुकान संचालन योजना के अंतर्गत धनराशि दिलाने की कार्रवाई प्रारम्भ करायी। निर्मला नाम की महिला जिनके पति का देहांत हो चुका है, को नियमानुसार कृषक दुर्घटना बीमा योजना की धनराशि दिलाने के निर्देश दिए। उनका राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड भी बनवाया गया। एक मूक बघिर व्यक्ति को भूमि का पट्टा दिलाने के निर्देश दिए। अवसर पर उप जिलाधिकारी भूमिका राजबहादुर व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: हरदोई में बच्चों के विवाद ने लिया खूनी मोड़, फायरिंग और पथराव में चार घायल, राइफल लहराते वीडियो वायरल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow