Hardoi News Today: जल जीवन मिशन की समीक्षा में डीएम अनुनय झा के सख्त निर्देश, समयबद्ध पूरा हों पेयजल योजनाओं के अधूरे काम

स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

By INA News Desk
Sep 7, 2026 - 16:42
5 Views
Hardoi News Today: जल जीवन मिशन की समीक्षा में डीएम अनुनय झा के सख्त निर्देश, समयबद्ध पूरा हों पेयजल योजनाओं के अधूरे काम

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में संचालित ग्रामीण पेयजल योजनाओं, हर घर नल से जल पहुंचाने की स्थिति तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कार्यदायी एजेंसियों को दिए गए लक्ष्यों के सापेक्ष हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पूर्ण एवं अवशेष कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाए तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पर प्राप्त लीकेज एवं कनेक्शन संबंधी शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निस्तारित शिकायतों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का भी प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ओएचटी, पंप हाउस एवं रोड रेस्टोरेशन के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जो पंप हाउस एवं अन्य निर्माण कार्य अभी अपूर्ण हैं, उनके शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए। पाइप लाइन बिछाने के उपरांत क्षतिग्रस्त सड़कों के रोड रेस्टोरेशन का कार्य भी मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा कराया जाए। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं की स्थलीय जांच एवं सत्यापन कराने के निर्देश दिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ग्रामीणों को नियमित रूप से नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। जहां कहीं भी पेयजल आपूर्ति में समस्या हो, उसका तत्काल समाधान कराया जाए। उन्होंने जल आपूर्ति के सम्बन्ध मे प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। जल सारथी ऐप का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। 

अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण मनीष गंगवार ने बताया कि जल सारथी ऐप के माध्यम से जल जीवन मिशन से जुड़े, उत्तर प्रदेश के गांवों की ग्रामीण पेयजल योजनाओं की रियल टाइम जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। ग्रामीण पेयजल आपूर्ति व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न सेवाएं, अब सीधे ग्रामीण उपभोक्ताओं के एक क्लिक पर उपलब्ध हैं। जल सारथी ऐप प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि संबंधित अधिकारी एवं जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- State Teacher Award 2025: योगी सरकार शिक्षकों को देगी सम्मान, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए 61 शिक्षकों का चयन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow