Hardoi News Today: बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचीं एसडीएम सवायजपुर, ग्रामीणों का जाना हाल; हरसंभव मदद और सुरक्षा का दिलाया भरोसा
गंगा और रामगंगा नदियों के लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। सोमवार
अरवल। गंगा और रामगंगा नदियों के लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। सोमवार को सवायजपुर एसडीएम शिवानी सिंह ने बाढ़ प्रभावित और संभावित क्षेत्रों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया तथा ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। एसडीएम ने अली शेर पुरवा, बेहटा मुड़िया, सुदनीपुर, बरगदा पुरवा, अदनिया तथा झड़ापुरवा (मजरा अरवल) समेत कई तटीय गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर कटान, जलभराव और गांव तक पानी पहुंचने की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।
- खाद्य सामग्री और आवागमन की बढ़ी चिंता
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि नदियों का पानी तेजी से आबादी वाले हिस्सों की ओर बढ़ रहा है, जिससे रोजमर्रा के जरूरी घरेलू सामान, राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की किल्लत की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि जलस्तर और बढ़ने की स्थिति में समय रहते नावों के जरिए आवागमन की व्यवस्था, राशन आपूर्ति और सुरक्षित स्थानों पर विस्थापन की मुकम्मल तैयारी की जाए।
- प्रशासन हर स्थिति से निपटने को तैयार
ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए एसडीएम शिवानी सिंह ने कहा कि स्थिति पर लगातार 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किए जाएंगे। एसडीएम ने लोगों से सतर्कता बरतने और उफान मार रही नदियों व बाढ़ के पानी के करीब न जाने की अपील की। प्रशासन की इस तत्परता से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
What's Your Reaction?







