Hardoi: गर्रा नदी के उफान से कटियारी में तबाही: 50 बीघा फसलें जलमग्न, किसानों को भारी आर्थिक नुकसान

गर्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से कटियारी क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी के उफान से हरिवंशपुर,

Jul 23, 2026 - 17:29
29 Views
Hardoi: गर्रा नदी के उफान से कटियारी में तबाही: 50 बीघा फसलें जलमग्न, किसानों को भारी आर्थिक नुकसान
गर्रा नदी के उफान से कटियारी में तबाही: 50 बीघा फसलें जलमग्न, किसानों को भारी आर्थिक नुकसान

सांडी (हरदोई)। गर्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से कटियारी क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी के उफान से हरिवंशपुर, बरौलिया समेत कई गांवों में किसानों की तोरई और लौकी की फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं। अनुमान है कि करीब 50 बीघा कृषि भूमि पानी में डूब चुकी है, जिससे किसानों को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।

  • अच्छी कमाई वाली फसलें हुईं बर्बाद

बरौलिया गांव के किसान गिरेंद्र, रामेंद्र, मुनेश्वर और प्रधान मुरारी ने बताया कि उनकी तोरई और लौकी की तैयार फसलें गर्रा नदी के बढ़े जलस्तर की भेंट चढ़ गई हैं। इन दिनों बाजार में इन सब्जियों के अच्छे दाम मिल रहे थे और किसानों को बेहतर आमदनी की उम्मीद थी, लेकिन अचानक आई बाढ़ ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।

  • जलकुंभी बनी नई मुसीबत

नदी के बढ़ते जलस्तर के साथ बड़ी मात्रा में जलकुंभी भी बहकर आ रही है। इससे मवेशियों और ग्रामीणों का एक स्थान से दूसरे स्थान तक आवागमन कठिन हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।

  • कई गांव बाढ़ की चपेट में

गर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर से कटियारी क्षेत्र के कई गांव प्रभावित हो रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से बरौलिया, हरिवंशपुर, भटौली, कोला, कुबेरपुर, मितमितपुर, साहिजना, अन्तवा और देई चौर शामिल हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने तथा बाढ़ से बचाव के आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है। वहीं नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा और गहरा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow