Hardoi: फोटो एडिट कर नर्सिंग छात्रा को ब्लैकमेल करने वाले दो रिश्तेदारों पर मुकदमा दर्ज

थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने दो दूर के रिश्तेदारों पर गलत नीयत रखने, फोटो एडिट कर ब्लैकमेल करने और

Jul 23, 2026 - 17:38
21 Views
Hardoi: फोटो एडिट कर नर्सिंग छात्रा को ब्लैकमेल करने वाले दो रिश्तेदारों पर मुकदमा दर्ज
फोटो एडिट कर नर्सिंग छात्रा को ब्लैकमेल करने वाले दो रिश्तेदारों पर मुकदमा दर्ज

​हरपालपुर/हरदोई। थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने दो दूर के रिश्तेदारों पर गलत नीयत रखने, फोटो एडिट कर ब्लैकमेल करने और परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) के आदेश पर हरपालपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
​नर्सिंग छात्रा है पीड़िता ​पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह हरदोई शहर के एक इंस्टीट्यूट में नर्सिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसके दूर के रिश्तेदार अंकुल, जो फिरोजपुर (थाना माधौगंज) का निवासी है, कुछ समय पहले उसके घर आया था। आरोप है कि तब से वह उस पर गलत नीयत रखता है और आए दिन उसे धमकियां देता रहता है।​भविष्य बर्बाद करने की दी धमकी ​छात्रा के अनुसार, अंकुल का भांजा प्रियांशु, जो बरवन (थाना लोनार) का निवासी है, अपने मोबाइल नंबर से फोटो एडिट करके पीड़िता के मोबाइल पर भेजता है। दोनों आरोपी उसे बदनाम करने और शादी न करने पर उसका भविष्य बर्बाद करने की धमकी दे रहे हैं।​एसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ मामला ​पीड़िता ने पहले हरपालपुर कोतवाली में शिकायत की थी, लेकिन तब रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। एसपी के कड़े रुख के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया।हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की टीम गहनता से जांच कर रही है।

Also Read- Hardoi News: सांडी की महिला को हत्या के मामले में उम्रकैद, 20 हजार रुपये का जुर्माना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow