सम्भल में मानव विकास जनसेवा समिति ने उठाई रेल विस्तारीकरण की मांग, मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप की मांग।
मानव विकास जनसेवा समिति ने एक बार फिर सम्भल रेल विस्तारीकरण परियोजना को लेकर आवाज बुलंद की। समिति के सदस्यों ने नई तहसील स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल: मानव विकास जनसेवा समिति ने एक बार फिर सम्भल रेल विस्तारीकरण परियोजना को लेकर आवाज बुलंद की। समिति के सदस्यों ने नई तहसील स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मौ. नाजिम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रेल विस्तारीकरण योजना में हस्तक्षेप करने की मांग की गई।
समिति ने बताया कि सम्भल में रेल विस्तारीकरण की यह मांग कोई नई नहीं, बल्कि लगभग पांच दशक पुरानी है। क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस परियोजना की प्रतीक्षा कर रही है, लेकिन अब तक इसे लेकर ठोस कदम नहीं उठाया गया है। समिति का कहना है कि सम्भल का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है, इसे पर्यटन नगरी घोषित किए जाने की बात चल रही है, ऐसे में रेल विस्तारीकरण से यहां के विकास और पर्यटन को नई गति मिल सकती है। ज्ञापन के माध्यम से समिति ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि आगामी रेल बजट में सम्भल रेल विस्तारीकरण परियोजना के लिए बजट जारी किया जाए। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इससे न केवल सम्भल बल्कि आसपास के जनपदों को भी यातायात और आर्थिक दृष्टि से बड़ा लाभ मिलेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Also Read- Lucknow : पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने 18 वृहद गोसंरक्षण केंद्रों का वर्चुअल लोकार्पण किया
What's Your Reaction?











