Sambhal: सम्भल में होमगार्ड्स सैनिक सम्मेलन और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित।

कोतवाली क्षेत्र स्थित हिन्द स्टेडियम में मंगलवार को उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स सैनिक सम्मेलन एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर

Nov 11, 2025 - 17:16
33 Views
Sambhal: सम्भल में होमगार्ड्स सैनिक सम्मेलन और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित।
सम्भल में होमगार्ड्स सैनिक सम्मेलन और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: कोतवाली क्षेत्र स्थित हिन्द स्टेडियम में मंगलवार को उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स सैनिक सम्मेलन एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुरादाबाद डिवीजन के डिविजनल कमांडेंट (होमगार्ड्स) राम नारायण शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कमांडेंट ज्ञान प्रकाश ने किया।

ज्ञान प्रकाश ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य जनपद सम्भल के सभी होमगार्ड्स जवानों को स्वास्थ्य जांच के साथ मानसिक व शारीरिक रूप से जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड्स समाज की सेवा में हर समय तत्पर रहते हैं, इसलिए उनका स्वस्थ रहना और प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जवानों की ब्लड प्रेशर, शुगर और सामान्य स्वास्थ्य जांच की। इसके साथ ही तनाव प्रबंधन, जीवनशैली संबंधी बीमारियों की रोकथाम और प्राथमिक चिकित्सा के महत्व पर कार्यशाला का आयोजन भी हुआ।

विशिष्ट अतिथि डॉ. नीरज शर्मा ने जवानों को फ़र्स्ट एड और सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) का लाइव डेमोंस्ट्रेशन दिया। उन्होंने बताया कि हृदयगति रुकने की स्थिति में शुरुआती दो मिनट बेहद अहम होते हैं, ऐसे में सही सीपीआर देने से व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। कार्यक्रम में सभी जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। आयोजन के अंत में जिला कमांडेंट ज्ञान प्रकाश ने अतिथियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।

Also Read- Lucknow : इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025 में सबसे ज्यादा पंजीकरण से उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow