Bazpur: सरकार बाजपुर शुगर फैक्ट्री की नीलामी करने का षड्यंत्र रच रही- अजीत प्रताप रंधावा

भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर कहां की गदरपुर शुगर फैक्ट्री का गन्ना सितारगंज शुगर फैक्ट्री को भेजा जा

By INA News Desk
Nov 11, 2025 - 16:15
66 Views
Bazpur: सरकार बाजपुर शुगर फैक्ट्री की नीलामी करने का षड्यंत्र रच रही- अजीत प्रताप रंधावा
सरकार बाजपुर शुगर फैक्ट्री की नीलामी करने का षड्यंत्र रच रही- अजीत प्रताप रंधावा

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर कहां की गदरपुर शुगर फैक्ट्री का गन्ना सितारगंज शुगर फैक्ट्री को भेजा जा रहा है जिसके यहां पर गन्ना सेंटर भी स्थापित कर दिए गए हैं।जबकि गदरपुर शुगर फैक्ट्री दूरी 10 किलोमीटर पर बाजपुर शुगर फैक्ट्री है।इसी शुगर फैक्ट्री को गन्ना मिलना चाहिए नहीं तो किसान मजबूर होकर उग्र आंदोलन करेंगे।किसान नेता अजीत प्रताप सिंह रंधावा ने कहा बाहुत गंभीर विषय है बाजपुर शुगर फैक्ट्री को प्राइवेट हाथों में बेचने का षड्यंत्र रचा जा रहा है जब से शुगर फैक्ट्री चालू हुई है केलाखेड़ा और गुलारभोज का गन्ना बाजपुर शुगर फैक्ट्री में आता है यहां का गन्ना इस फैक्ट्री को लगातार मिलता रहा है।

उन्होंने कहा सरकार द्वारा गूलरभोज कुल्लू में सेंटर केलाखेड़ा मैं सेंटर महेशपुरा एवं मानपुर सहित चार सेंटर सितारगंज शुगर फैक्ट्री को दे दिए गए जबकि गदरपुर से बाजपुर शुगर फैक्ट्री मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर है।और गदरपुर से सितारगंज की शुगर फैक्ट्री 100 किलोमीटर की दूरी पर है। इन चारों सेंट्रो से एड ग्रेड गन्ना बाजपुर शुगर फैक्ट्री को आता रहा है।यह सरकार एवं केन कमिश्नर की मिली भगत के चलते यह षड्यंत्र रचा गया है। बाजपुर शुगर फैक्ट्री को प्राइवेट हाथों में देने का संयंत्र रचा जा रहा है। करोड़ों रुपए खर्च कर शुगर फैक्ट्री को रिपेयरिंग की जा रहा है। और सरकार यह ना भूले की बाजपुर शुगर फैक्ट्री के होने से ही बाजपुर क्षेत्र आवाद हुआ है और इसी पर निर्भर है बाजपुर शुगर फैक्ट्री के साथ छेड़छाड़ की गई तो बाजपुर तहस-नहस हो जाएगा।

उन्होंने कहा है चेतावनी देते हुए की इन चारों सेंटरों का गन्ना बाजपुर शुगर फैक्ट्री को नहीं मिला तो पहले ही इस बार 2000 एकड़ गन्ना किसानों ने कम लगाया गया है और यह शुगर फैक्ट्री 1 महीने में बंद हो जाएगी उसके बाद सरकार इसकी नीलामी करेगी जो किसान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। बाजपुर के किसान शुगर फैक्ट्री की नीलामी नहीं होने देंगे इसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़े उससे पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर किसान नेता विजेंद्र सिंह डोगरा,सुखवंत सिंह पड्डा,हरेंद्र सिंह हुड्डा प्रताप सिंह संधूआदि थे।

Also Read- Bajpur: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस मौके पर पहुंची।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement