Bajpur: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस मौके पर पहुंची। 

ट्रेन की चपेट मे आकर एक युबक की मौत बाजपुर गांव रेलवे फाटक संख्या 25 सी से करीब 300 मीटर की दूरी पर लगभग 12:40 बजे काशीपुर जाने वाली ट्रेन की चपेट मे आकर

Nov 10, 2025 - 17:27
47 Views
Bajpur: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस मौके पर पहुंची। 
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस मौके पर पहुंची। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। ट्रेन की चपेट मे आकर एक युबक की मौत बाजपुर गांव रेलवे फाटक संख्या 25 सी से करीब 300 मीटर की दूरी पर लगभग 12:40 बजे काशीपुर जाने वाली ट्रेन की चपेट मे आकर एक युवक की मौत हो गई है।जिसकी पहचान नहीं हो सकी 'दोराहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल में जुटी।रेलवे विभाग जीआरपी के एसआई भी मौके पर पहुंचे।वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली से एसएसआई जसविंदर सिंह एसआई कैलास नगर कोटी पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के पॉकेट की तलाशी ली गई।

लेकिन कुछ भी नहीं मिल पाया काफी समय के बाद बड़ी मुश्किल से डंपर ड्राइवर गुरमुख सिंह ग्राम सभा विजय रमपुरा निवासी के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शब् को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया।वही एसएसआई जसविंदर सिंह ने कहा पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Also Read- बिहार विधानसभा चुनाव : 'पंचर बनाने वाले आकर विकास को कर देंगे पंचर', अररिया में गरजे योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow