Sambhal : नववर्ष पर नारी उत्थान समिति का उल्लासपूर्ण आयोजन, महिलाओं ने दिया एकजुटता और सकारात्मकता का संदेश
रविवार को आयोजित इस नववर्ष समारोह में महिलाओं व युवतियों ने फिल्मी गीतों पर ढोल की थाप के साथ जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्य
Report : उवैस दानिश, सम्भल
नववर्ष के अवसर पर नारी उत्थान समिति की ओर से आर.के. कोल्ड स्टोरेज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति की सदस्यों ने डीजे की धुन पर नृत्य कर नए साल का स्वागत किया। महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर सभी सदस्यों को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।
रविवार को आयोजित इस नववर्ष समारोह में महिलाओं व युवतियों ने फिल्मी गीतों पर ढोल की थाप के साथ जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। समिति की सदस्य सीमा आर्य ने बताया कि नववर्ष के उपलक्ष्य में यह आयोजन महिलाओं को एकजुट करने और खुशियां साझा करने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सभी ने मिलकर नए साल का स्वागत किया और कामना की कि यह वर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
कार्यक्रम स्थल को गुब्बारों से आकर्षक रूप से सजाया गया। सहेलियों के साथ मिलकर महिलाओं ने खुशियां साझा कीं और आपसी भाईचारे व सकारात्मकता का संदेश दिया। नववर्ष के स्वागत में आयोजित इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में खुशी और उत्सव का माहौल बना दिया। इस अवसर पर शिबि आर्या, मंजू आर्य, आल्पना आर्य, रेखा प्रजापति, अंजू, जूही, संघ्या वाष्र्णेय, विनीता आर्य, दीपा वाष्र्णेय, बबली आर्य, संगीता आर्य, सुरभि टंडन, कंचन शर्मा, सुनीता यादव, चारु यादव, तरन्नुम अकील (पूर्व पालिकाध्यक्ष, संभल) सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
Also Click : ट्रंप कर सकते हैं तो मोदी क्यों नहीं? ओवैसी की मांग- 26/11 के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को पाकिस्तान से लाओ
What's Your Reaction?











