Hardoi : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शताब्दी वर्ष पर संडीला के इंडस्ट्रियल एरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक

संडीला के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित द नारायण इन होटल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड संडीला के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रस्तावित विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर एक बैठक का आयो

Jan 4, 2026 - 21:11
 0  16
Hardoi : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शताब्दी वर्ष पर संडीला के इंडस्ट्रियल एरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक
Hardoi : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शताब्दी वर्ष पर संडीला के इंडस्ट्रियल एरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक

Report : मुकेश सिंह

हरदोई : संडीला के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित द नारायण इन होटल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड संडीला के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रस्तावित विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर एक बैठक का आयोजन हिन्दू रक्षा समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह द्वारा किया गया, जिसमें मण्डल सोम साईं मंदिर सेमरी पर 14 जनवरी 2026 को होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन की रूपरेखा पर चर्चा कर इसे सफल बनाने का संकल्प लिया गया; बैठक में जिला कार्यवाह तीर्थराज, जिला प्रचारक कमलेश, सह जिला कार्यवाह ब्रजमोहन, खण्ड कार्यवाह अखिलेश, भाजपा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण संजीव, महाकालेश्वर कावड़िया संघ के अध्यक्ष दिनेश, खण्ड प्रचारक रोहित, गौ गीता गंगा रक्षा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक सहित प्रदीप, विजय, शिव नारायण, जालिम सिंह व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे, इस दौरान जिला कार्यवाह तीर्थराज ने सम्मेलन को उत्सव का रूप देने के लिए संतों से संपर्क, युवाओं को जोड़ने, बस्तियों में जनसंपर्क और मंदिरों में भजन-कीर्तन की आवश्यकता बताई, वहीं जिला प्रचारक कमलेश ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा का उल्लेख करते हुए समाज की व्यापक सहभागिता पर जोर दिया, जबकि अंत में देवेंद्र सिंह ने “भारत देश महान क्यों है” विषय पर काव्य पाठ प्रस्तुत किया।

Also Click : ट्रंप कर सकते हैं तो मोदी क्यों नहीं? ओवैसी की मांग- 26/11 के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को पाकिस्तान से लाओ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow