Sitapur : सांसद राकेश राठौर ने कहा- संविधान की रक्षा हर नागरिक का कर्तव्य, भाजपा सरकार से बदला लेने के लिए सड़कों पर उतरें
राठौर ने आगे कहा कि देश को गिरवी रखने की स्थिति में पहुंच चुकी भाजपा सरकार से बदला लेने के लिए अब सड़कों पर उतरकर संघर्ष करना होगा। सेउता विधानसभा में हो रही जनसभा
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने कहा कि संविधान की रक्षा करना हर नागरिक का दायित्व है। सेउता विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर हजरिया गांव में संविधान बचाओ अभियान के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोग जनहित के मुद्दों, घोषणा पत्रों और चुनावी वादों पर भरोसा करके प्रतिनिधियों को चुनकर संसद भेजते हैं। लेकिन सत्ता मिलने के बाद वही लोग जनता का शोषण करने लगते हैं। वे निजी स्वार्थ में डूबकर बड़े पूंजीपतियों के सामने झुक जाते हैं।
राठौर ने आगे कहा कि देश को गिरवी रखने की स्थिति में पहुंच चुकी भाजपा सरकार से बदला लेने के लिए अब सड़कों पर उतरकर संघर्ष करना होगा। सेउता विधानसभा में हो रही जनसभाओं में लोगों की भारी भीड़ इस बात का सबूत है कि जनता अब जाग चुकी है और अपने अधिकारों के लिए लड़ने को तैयार है।
उन्होंने बताया कि दिन में तीन जनसभाएं हुईं। दूसरी जनसभा गांव चैनी में और तीसरी गांव रंडा कोडर में संपन्न हुई। कार्यक्रम के संयोजक शशांक राठौर के साथ डॉक्टर बृज बिहारी, राज कुमार चौरसिया, महेश यादव, सुनीला रावत, काशीराम भार्गव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Also Click : ट्रंप कर सकते हैं तो मोदी क्यों नहीं? ओवैसी की मांग- 26/11 के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को पाकिस्तान से लाओ
What's Your Reaction?









