Hardoi : दहेज हत्या मामले का संडीला पुलिस ने किया खुलासा, पति गिरफ्तार
सदानंद निवासी लखनऊ की तहरीर पर दर्ज मामले में आरोप है कि सौरभ मौर्य सहित अन्य ससुरालीजनों ने दहेज की मांग को लेकर महिला को लगातार प्रताड़ित किया, मारपीट की औ
Report : मुकेश सिंह
थाना संडीला क्षेत्र के ककराली गांव में दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त पति सौरभ मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है। सदानंद निवासी लखनऊ की तहरीर पर दर्ज मामले में आरोप है कि सौरभ मौर्य सहित अन्य ससुरालीजनों ने दहेज की मांग को लेकर महिला को लगातार प्रताड़ित किया, मारपीट की और अंततः फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त सौरभ मौर्य को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
Also Click : ट्रंप कर सकते हैं तो मोदी क्यों नहीं? ओवैसी की मांग- 26/11 के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को पाकिस्तान से लाओ
What's Your Reaction?











