Hardoi : संडीला पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, गिरोह बनाकर लूट की वारदातों में था शामिल

पुलिस के अनुसार अभियुक्त आर्थिक व भौतिक लाभ के उद्देश्य से संगठित होकर समाज विरोधी गतिविधियों में सक्रिय था। लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी पर

Jan 4, 2026 - 21:04
48 Views
Hardoi : संडीला पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, गिरोह बनाकर लूट की वारदातों में था शामिल
Hardoi : संडीला पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, गिरोह बनाकर लूट की वारदातों में था शामिल

Report : मुकेश सिंह

थाना संडीला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गिरोह बनाकर लूट जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त रेहान उर्फ रिहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त आर्थिक व भौतिक लाभ के उद्देश्य से संगठित होकर समाज विरोधी गतिविधियों में सक्रिय था। लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस ने उसे उसके गांव मुन्नूखेड़ा मजरा ककराली से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में थाना संडीला की पुलिस टीम शामिल रही, जबकि अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Click : ट्रंप कर सकते हैं तो मोदी क्यों नहीं? ओवैसी की मांग- 26/11 के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को पाकिस्तान से लाओ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow