Sambhal : थाना बनियाठेर क्षेत्र में बच्चों की कहासुनी ने ली युवक की जान, मुरादाबाद ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डायल 112 और थाना बनियाठेर पुलिस पहुंची और घायल को तत्काल सीएचसी चंदौसी ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया। प

By INA News Desk
Sep 8, 2025 - 16:07
70 Views
Sambhal : थाना बनियाठेर क्षेत्र में बच्चों की कहासुनी ने ली युवक की जान, मुरादाबाद ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम
थाना बनियाठेर क्षेत्र में बच्चों की कहासुनी ने ली युवक की जान, मुरादाबाद ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम
Advertisement
Advertisement

Report : उवैस दानिश, सम्भल

थाना बनियाठेर क्षेत्र के ग्राम अकरौली में सोमवार बच्चों की मामूली कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के युवक ने लल्लू सिंह के पुत्र रूप कुमार पर छुरे से हमला कर दिया। हमले में रूप कुमार के पेट में गहरी चोट आई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डायल 112 और थाना बनियाठेर पुलिस पहुंची और घायल को तत्काल सीएचसी चंदौसी ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने उसकी स्थिति को देखते हुए सीधे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया।वहां भी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। परिजन रूप कुमार को मुरादाबाद ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस वारदात के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Also Click : Sambhal : योगी सरकार का बड़ा तोहफा- 1112 कनिष्ठ सहायकों और 22 एक्सरे टेक्नीशियनों को मिला नियुक्ति पत्र, सम्भल में 5 युवाओं को भी मिली नई जिम्मेदारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement