सम्भल न्यूज़: हिंदू अपनी दुकानों पर बड़े बड़े अक्षरों में लगाएं नेमप्लेट। 

By INA News Desk
Jul 29, 2024 - 21:40
600 Views
सम्भल न्यूज़: हिंदू अपनी दुकानों पर बड़े बड़े अक्षरों में लगाएं नेमप्लेट। 
स्वामी यतींद्रानंद गिरि, महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश \ सम्भल। कांबड़ यात्रा के दौरान दुकान होटलों पर नेमप्लेट लगाने का विवाद सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद थम गया मगर सम्भल में नेमप्लेट का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर निकला है जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर ने नेमप्लेट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक पर सवाल खड़े किए हैं वहीं कहा है कि मुसलमान अपनी पहचान छिपाते हैं तो छिपाएं हिंदू अपनी  दुकानों पर बड़े बड़े अक्षरों में अपने नाम की प्लेट लगाएं।

श्रावण मास में सम्भल पहुंचे जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने कहा है कि पहचान बताने में कौन बड़ी बात है अधिकारी डाक्टर इंजीनियर सीए जज पुलिस नेमप्लेट लगाते हैं उनके नेमप्लेट लगी होती है दफ्तरों के बाहर नेमप्लेट लगती  है फिर नेमप्लेट लगाने में दिक्कत क्या है?

इसे भी पढ़ें:- यदुवंशी क्षत्रियों के संघर्ष का प्रतीक प्राचीन ऐतिहासिक नगर महावन।

नेमप्लेट पर सुप्रीमकोर्ट की रोक पर सवाल खड़े करते हुए महामंडलेश्वर ने कहा कि मुसलमानों को पहचान छिपानी है तो छिपाएं मगर हिंदू अपनी दुकानों पर बड़े बड़े अक्षरों में नेमप्लेट लगाएं। महामंडलेश्वर ने जहां सुप्रीमकोर्ट की रोक पर सवाल खड़े किए वहीं हिंदुओं से अपनी नेमप्लेट लगा कर नेमप्लेट पर रोक का सोल्यूशन भी खोज दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement