सम्भल न्यूज़: युवाओं में सुधार के लिए अभियान चला रही जमीअत उलमा सम्भल। 

By INA News Desk
Jul 25, 2024 - 14:16
428 Views
सम्भल न्यूज़: युवाओं में सुधार के लिए अभियान चला रही जमीअत उलमा सम्भल। 
Advertisement
Advertisement

 रिपोर्ट- उवैस दानिश

.सम्भल में जमीअत उलमा सम्भल की एक विशेष बैठक का आयोजन मूवमेंट फॉर रिफॉर्म ऑफ सोसायटी के तत्वाधान में किया गया जिसमें वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा के साथ युवाओं को नशे से दूर करने को लेकर जागरूक करने पर विचार किया गया।

सम्भल में गुरुवार को कटरा मूसा कहां स्थित मदरसा तूश शरह में जमीयत उलमा सम्भल की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत तिलावत से हुई साथ ही उलेमाओं ने अपने-अपने विचार रखते हुए युवाओं के अंदर फैली बुराइयों को दूर करने का संकल्प लेते हुए टीम बनाकर जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि बच्चे नशे के आदि बनाकर अपनी जिंदगी को तबाह कर रहे हैं जिसको रोकना समाज की जिम्मेदारी बनती है। इसके लिए उलेमाओं ने टीम बनाकर अलग-अलग मोहल्ले की मस्जिदों में युवाओं को जागरूक किया है।

इसे भी पढ़ें:-  सम्भल न्यूज़: वर्तमान बजट से दिव्यांगों में निराशा, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।

साथ ही शहर में सभी जगह युवाओं को नशे से मुक्त करने के लिए संकल्प लिया है। जमीअत उलमा सम्भल समाज से नशा, जुआ आदि बीमारियों को समाप्त करने के लिए लगातार अभियान चला रही है इसके तहत पांच टीमों का गठन किया गया है जो जगह-जगह जाकर युवाओं को जागरुक कर रही हैं और युवाओं में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement