सम्भल न्यूज़: रेट से अधिक सामान बेचने पर नपेंगे दुकानदार।

By INA News Desk
Jul 26, 2024 - 04:23
363 Views
सम्भल न्यूज़: रेट से अधिक सामान बेचने पर नपेंगे दुकानदार।
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल में रेट से अधिक वसूल कर मंहगा समान बेचने वाले दुकानदारों की खैर नहीं है माप एवं बांट इंस्पैक्टर ने पांच रुपए महंगी कोल्डड्रिंक बेचने वाले दुकानदार का चालान किया है।

मंहगी कोल्डड्रिंक बेचने की घटना गुन्नौर में अलीगढ़ बस अड्डे से सामने आई जहां माप बांट निरीक्षक ने ब्रांडेड कोल्डड्रिंक खरीदी दुकानदार ने एमआरपी से ज्यादा रुपए वसूल लिए। इस संबंध में एडीएम ने बताया कि जिले की समीक्षा बैठक में ओवररेटिंग घटतोली पर कार्यवाही को डीएम ने निर्देश दिए जिसके तहत कार्यवाही की गई है। वहीं एडीएम ने बताया कि अभियान के तहत आम दुकानें, मेडिकल स्टोर, पैट्रोल पंप, शराब दुकानें आदि सभी को चैक किया जाएगा। अधिकारी दुकान से दूर गाड़ी रोक कर पैदल जा कर खरीददारी करेंगे ओवररेटिंग घटतोली पकड़े जाने दुकानदार के खिलाफ कार्यवाही करेंगे दुकान का लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:-  कानपुर न्यूज़: लगातार रोहांगियाओ की बढ़ती संख्या पर विधायक ने जताई चिंता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement