Sambhal News: हिंदुस्तान से जल्द हो आतंकवादियों का सफाया। 

राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग ने पहलगांव में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष हिंदू लोगों का नाम पूछकर हत्या करने पर शंकर कॉलेज चौराहे पर पहुंचकर पुतला दहन...

Apr 24, 2025 - 14:12
76 Views
Sambhal News: हिंदुस्तान से जल्द हो आतंकवादियों का सफाया। 

उवैस दानिश, सम्भल

राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग ने पहलगांव में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष हिंदू लोगों का नाम पूछकर हत्या करने पर शंकर कॉलेज चौराहे पर पहुंचकर पुतला दहन कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द भारत से आतंकवाद खत्म करने को सरकार से आग्रह किया साथ ही आतंकवाद का पुतला फूंककर घोर निंदा की गई।

गुरुवार को राष्ट्रीय दलित पिछला वर्ग भारत के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिरसवाल के नेतृत्व में शंकर कॉलेज चौराहे पर पहुंचे जहां उन्होंने आतंकवाद का पुतला फूंककर आतंकवादियों का सफाया करने की मांग है। साथ ही उन्होंने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष हिंदू लोगों का नाम पूछकर लोगों की अंधाधुन फायरिंग कर हत्या कर दी गई।

Also Read- Pahalgam Attack Update: पूरी शक्ति से आतंक के विषैले फनों को कुचला जाएगा - सीएम योगी

राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत ने निर्मम हिंदुओं की हत्याकांड की घोर निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि देश में छुपे आतंकवादियों कड़ा दुख अपनाते हुए सफाई किया जाए। इस दौरान मुकेश गजनाल, सुरेश चंद्र, मुल्तानी, आँशु कुमार, करन सिंह, गुड्डू, अमन, गौरव सिंह, महेंद्र पाल, गौरव कुमार, राजा बाबू आदि लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow