Deoband News: केंद्र सरकार को जम्मू-कशमीर में प्राथमिकता के सर्वोच्च स्तर पर पहले से और कठिन सुरक्षा के वातावरण को सुनिश्चित करने की ज़रूरत- अनवर सईद

पहलगाम मे आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की हत्या करना अति कायरतापूर्ण एवं निंदनीय है और हम सब इस आतंकी हमले की घोर निंदा एवं भर्त्सना करते है....

Apr 24, 2025 - 13:42
59 Views
Deoband News: केंद्र सरकार को जम्मू-कशमीर में प्राथमिकता के सर्वोच्च स्तर पर पहले से और कठिन सुरक्षा के वातावरण को सुनिश्चित करने की ज़रूरत- अनवर सईद

देवबन्द: जामिया तिब्बिया मेडिकल कालेज देवबन्द में जम्मू कशमीर के पहलगाम में 22.04.2025 को आतंकी हमले मे मारे गये लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जामिया तिब्बिया के प्रबंधक डा0 अनवर सईद ने आयोजित शोक सभा में आतंकी हमले मे मारे गये पर्यटकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आतंकियों की कोई धर्म जाति नहीं होती।

पहलगाम मे आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की हत्या करना अति कायरतापूर्ण एवं निंदनीय है और हम सब इस आतंकी हमले की घोर निंदा एवं भर्त्सना करते है और सरकार से अनुरोध करते है कि आतंकवाद के समूल विनाश के लिये कठोर कदम उठाये जिससे इस प्रकार की घटना दुबारा घटित ना हो। साथ ही उन लोगों को भी सलाम करते है जिन्होंने अपनी जान की बाज़ी लगाकर पर्यटकों की जान बचाई। इस के साथ-साथ डा0 अनवर सईद ने यह भी कहा की केंद्र सरकार को जम्मू-कशमीर में प्राथमिकता के सर्वोच्च स्तर पर पहले से और कठिन सुरक्षा के वातावरण को सुनिश्चित करने की ज़रूरत है।

Also Read- Pahalgam Attack Update: सीमा हैदर की बढ़ी मुश्किलें- पहलगाम हमले के बाद सरकार का कड़ा कदम, पाकिस्तानियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम।

क्योंकि वहां के अधिकतर निवासियों का आर्थिक जीवन पर्यटकों पर ही निर्भर है। सुरक्षा से ही भरोसा जागता है ओर एकता अखंण्डता का भाव भी। इस दौरान जामिया तिब्बिया देवबन्द के ताहिर हॉल मे समस्त स्टाफ एवं छात्र व छात्राओं ने मोमबत्तीयां जलाकर मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कालेज के सचिव डा0 अख्तर सईद ने मृतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों केे जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस मौकंे पर प्राचार्य डा0 अनीस अहमद, उप-प्राचार्य डा0 मो0 फसीह, डा0 निक्हत सज्जाद, डा0 एहतशामुलहक सिद्दीकी, डा0 मौ0 आज़म उस्मानी, डा0 जावेद आलम, डा0 मुज़म्मिल, जमशेद अनवर, आमिर सईदी, पीर जी जावेद, अरूण कुमार, मनोज कुमार, सचिन कुमार, संजय जिंदल एवं छात्र छात्राओं आदि ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow