Sambhal News: बच्चों ने शहीद हुए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवादियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग। 

मैनेजर सय्यद असलम ने कहा कि कश्मीर में जो आतंकवादी घटना हुई है इससे हमें दुख है उन्होंने आजम मुनीर को भारत देश का माहौल खराब करने के लिए जिम्मेदार...

By INA News Desk
Apr 24, 2025 - 13:55
103 Views
Sambhal News: बच्चों ने शहीद हुए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवादियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग। 

उवैस दानिश, सम्भल

22 अप्रैल को कश्मीर पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में स्कूल के बच्चों ने कैंडल जलाकर मृत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की है। गुरुवार को लोधी सराय स्थित अशहद प्राइमरी स्कूल में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में शहीद हुए पर्यटकों को स्कूल के बच्चों का अध्यापिकाओं ने श्रद्धांजलि दी।

मैनेजर सय्यद असलम ने कहा कि कश्मीर में जो आतंकवादी घटना हुई है इससे हमें दुख है उन्होंने आजम मुनीर को भारत देश का माहौल खराब करने के लिए जिम्मेदार ठहराया है साथ ही कश्मीरी अवाम का आतंकवाद के खिलाफ एक जुटता दिखाने पर शुक्रिया अदा किया। शहीद पर्यटको के साथ हमारा पूरा देश उनके परिवार के साथ खड़ा है। स्कूल में आतंकवादी हमले के विरोध में स्कूल के बच्चो व अध्यापिकाओं ने दो मिनट का मौन धारण रखकर श्रद्धांजलि दी है।

Also Read- Pahalgam Attack Update: सीमा हैदर की बढ़ी मुश्किलें- पहलगाम हमले के बाद सरकार का कड़ा कदम, पाकिस्तानियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम।

स्कूल के विद्यार्थी अली ने कहा कि कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में हमने कैंडल जलाकर शहीदों की आत्माओं के लिए दुआ की है। हमारी सरकार से मांग है कि आतंकवादियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं सहित नाहिद बेगम, शुमायल, रोहिनी, इल्मा, तनु, हफ्सा शामिल रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow