कानपुर न्यूज़: लगातार रोहांगियाओ की बढ़ती संख्या पर विधायक ने जताई चिंता।  

By INA News Desk
Jul 26, 2024 - 04:16
84 Views
कानपुर न्यूज़: लगातार रोहांगियाओ की बढ़ती संख्या पर विधायक ने जताई चिंता।  
Advertisement
Advertisement

कानपुर में लगातार रोहांगियाओ की बढ़ती संख्या पर विधायक ने जताई चिंता अधिकारियों से कहा अभिलंब करें कार्रवाई अन्यथा मुख्यमंत्री की चौखट पर भी यह विषय जाएगा।गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया के चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय(CSA) के बोर्ड का मेंबर होने के नाते बोर्ड की बैठक में इस विषय पर जानकारी प्राप्त करने के लिए, जब रोहांगियों के,CSA की जमीन पर बसे होने की जानकारी के संबंध में पूछा, तो पता चला कि हमारे सीएसऐ की जमीन पर, जीटी रोड से लगे हुए काफी बड़े भूभाग पर,रोहांगिया आकर बस गए हैं, जिन्होंने प्लास्टिक की मोमिया लगाकर अपने घर बना लिए हैं,वहीं कुछ ने छप्पर आदि डालकर अपना निवास बनाकर, अवैध रूप से निवास कर रहे हैं। यह भी जानकारी आई कि वहां पर सूखे नशे का कारोबार हो रहा है तथा आसपास के क्षेत्र में क्राइम भी बढ़ रहा है।

विधायक जी ने सारे घटनाक्रम से कानपुर के जिलाधिकारी को जिले की विकास बैठक में सार्वजनिक रूप से अवगत कराया।जिस पर DM कानपुर ने अभिलंब कार्रवाई का आश्वासन दिया।तत्पश्चात कानपुर नगर पुलिस कमिश्नर की कैंप कार्यालय में जिले की कानून व्यवस्था की बैठक में उक्त विषय कमिश्नर के संज्ञान में दिया। तत्काल उक्त बैठक में मौके पर ही,पुलिस कमिश्नर कानपुर ने डीसीपी को निर्देशित किया कि अभिलंब इस पर कार्रवाई करें।विधायक  ने कहा की कानून सम्मत जो भी कार्रवाई होनी चाहिए वह कार्रवाई अभिलंब की जाए। क्योंकि कानपुर नगर की जनता के हितों की रक्षा करना मैं जनप्रतिनिधि होने के नाते से अपना कर्तव्य मानता हूं और जिसे हर हाल में पूरा करूंगा।

इसे भी पढ़ें:-  कानपुर न्यूज़: विश्व ओ आर एस सप्ताह के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन।

विधायक  ने कहा कि मुझे भरोसा है कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मिलकर कानपुर के अंतर्गत अन्य भूभाग(जमीनों) पर भी इस प्रकार की गतिविधियों के संचालन पर अभिलंब रोक लगाकर तत्काल कानून सम्मत कार्रवाई करेंगे। विधायक ने कहा कि सोमवार से प्रारंभ होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदन में भी मैं मुख्यमंत्री  के संज्ञान में उक्त गंभीर विषय को दूंगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement