कानपुर न्यूज़: विश्व ओ आर एस सप्ताह के अवसर पर  पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन। 

By INA News Desk
Jul 26, 2024 - 04:12
53 Views
कानपुर न्यूज़: विश्व ओ आर एस सप्ताह के अवसर पर  पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन। 
Advertisement
Advertisement

कानपुर। भारतीय बालरोग अकादमी कानपुर द्वारा विश्व ओ आर एस सप्ताह के अवसर पर निजी स्कूल पनकी में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें  स्कूल के लगभग 100  बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जेके गुप्ता ,डॉ अनुराग भारती,अध्यक्ष  डॉ यशवंत राव, अजय खन्ना ने किया। डॉ जे के गुप्ता ने बच्चों को डायरिया से बचाव हेतु बताया कि भोजन से पहले शौच के बाद साबुन से हाथ धोना चाहिए। पानी उबालकर पीना चाहिए। दस्त होने पर डब्ल्यू एच ओ ओ आर एस घोल ही पीना चाहिए। 

अध्यक्ष डॉ यशवंत राव ने बताया कि बाजार के कटे फल व खुली मिठाइयों को नहीं खाना चाहिए वा सफाई का ध्यान रखना चाहिए। डॉ अनुराग भारती ने बच्चों को ओ आर एस बनाने की सही विधि बताई। छोटा पैकेट एक गिलास पानी में वह बड़ा पैकेट 1 लीटर पानी में एक बार ही बनाएं। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर यशवंत राव ने एलन हाउस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य हरप्रित कौर और स्कूल शिक्षकों, वा अजय खन्ना के प्रति आभार प्रकट किया और उन्होंने कहा कि भविष्य में भारतीय बाल और अकादमी इसी तरह के प्रोग्राम करती रहेगी। कार्यक्रम के अंत में पोस्टर  प्रतियोगिता का परिणाम निम्न रहा-1 तान्या गुप्ता क्लास टेन 2 समृद्धि कृष्ण क्लास टेन 3 अदिति रॉय क्लास टेन इसी क्रम में दूसरा कार्यक्रम ओ आर एस पर नर्शिंग ट्रेनिंग का  कार्यक्रम तुलसी हॉस्पिटल सिविल लाइंस में किया गयाl

इसे भी पढ़ें:- कानपुर न्यूज़: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर वी त्रिपाठी,डॉक्टर विवेक महेश्वरी ,डॉ अमितेष यादव, डॉक्टर निधिका पाण्डे ने किया l   कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ वी एन त्रिपाठी ने बताया कि दस्त होने पर सिर्फ ओ आर एस ही देना चाहिए , वा सफाई का विषेश ध्यान देना चाहिए कार्यक्रम में तुलसी हॉस्पिटल के एम डी, डी शेखर गुप्ता, डॉक्टर वा नर्सिंग स्टाफ मौजूद थे l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement