सम्भल से बड़ी खबर : खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव।

Sambhal: बुनियादी शिक्षा विभाग ने जिले में खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सम्भल कार्यालय से शुक्रवार 28 अगस्त 2025 को जारी

Aug 29, 2025 - 16:01
56 Views
सम्भल से बड़ी खबर : खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव।
सम्भल से बड़ी खबर : खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव।

उवैस दानिश, सम्भल

Sambhal: बुनियादी शिक्षा विभाग ने जिले में खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सम्भल कार्यालय से शुक्रवार 28 अगस्त 2025 को जारी आदेश के अनुसार कुल सात खंड शिक्षा अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। यह आदेश शासनादेश संख्या रा.न.-39/अस्स्त्र-1-2020 तथा महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में जारी हुआ है।

नवीन आदेश के तहत खंड शिक्षा अधिकारी भोप सिंह, जो अब तक सम्भल ग्रामीण व नगर सम्भल में कार्यरत थे, उन्हें बहजोई ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह विनोद कुमार को पंवासा ब्लॉक, विनोद कुमार मेहरा को सम्भल ब्लॉक, एम.एल. पटेल को गुन्नौर, अरुण कुमार को जुनावई, अंशुल कुमार को असमोली और देवेंद्र कुमार सिंह को बनियाखेड़ा ब्लॉक का प्रभार सौंपा गया है।

इसके साथ ही कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। जैसे विनोद कुमार मेहरा को नगर सम्भल, एम. एल. पटेल को रजपुरा, देवेंद्र कुमार सिंह को नगर चंदौसी का भी दायित्व मिला है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी अपनी वर्तमान तैनाती स्थल से कार्यभार छोड़कर 29 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे तक नवीन तैनाती वाले विकास खंड में पदभार ग्रहण करें।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिया है कि कोई भी अधिकारी अपनी कार्यवाही में विलंब न करे, अन्यथा इसे गंभीरता से लिया जाएगा। इस आदेश की प्रति शिक्षा निदेशक, सहायक शिक्षा निदेशक, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।

जिले में हुए इस फेरबदल को लेकर शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है और आगामी समय में शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

Also Read- सम्भल हिंसा रिपोर्ट के बाद प्रशासन अलर्ट, जामा मस्जिद को बनाया किला।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow