Sambhal: विवादित जामा मस्जिद केस में सुनवाई टली, सुप्रीम कोर्ट के स्टे से आज की कार्यवाही पर रोक, 24 फरवरी निर्धारित।
विवादित जामा मस्जिद मामले में आज सिविल जज सीनियर डिविजन कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई नहीं हो सकी। इसकी मुख्य वजह सुप्रीम कोर्ट
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल: विवादित जामा मस्जिद मामले में आज सिविल जज सीनियर डिविजन कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई नहीं हो सकी। इसकी मुख्य वजह सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी स्टे ऑर्डर रही, जिसके चलते निचली अदालत की कार्यवाही पर सीधी रोक लग गई। हालांकि, याचिकाकर्ता और अन्य पक्षकार कोर्ट में मौजूद रहे, लेकिन स्टे के कारण अदालत ने किसी भी तरह की सुनवाई नहीं की। सिविल जज सीनियर डिविजन कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 24 फरवरी निर्धारित कर दी है।
यह मामला लंबे समय से कानूनी पेच में उलझा हुआ है और इससे जुड़ा ऐतिहासिक दावा मंदिर बनाम मस्जिद प्रदेश ही नहीं, देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। कोर्ट की हर तारीख पर जनमानस और प्रशासन की नजरें टिकी रहती हैं। गौरतलब है कि यह प्रकरण 24 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा से भी जुड़ा हुआ है, जिसके बाद मामला और संवेदनशील हो गया था। उसी पृष्ठभूमि में सुप्रीम कोर्ट का स्टे ऑर्डर अहम माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें 24 फरवरी को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां आगे की न्यायिक दिशा तय होने की उम्मीद है।
Also Read- मेनका गांधी का तीखा बयान: पटाखे जलाने वाले देशद्रोही, दिवाली पटाखे दिल्ली प्रदूषण का मुख्य कारण।
What's Your Reaction?











